उत्तर प्रदेश फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में चैयरमैन ने खुद ही संभाली कमान स्वयं किया सैनिटाइजेशन। ( सायमा खान के साथ रिहान अली की रिपोर्ट )

 

उत्तर प्रदेश फ़िरोज़ाबाद शिकोहाबाद। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या के बीच पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम के पति अब्दुल वाहिद ने खुद ही कमान संभाल ली। उन्होंने मैनपुरी रोड स्थित मलिन बस्ती रमेश नगर,आवगंगा शमशान घाट के अलावा अन्य स्थानों पर पहुंच कर स्वयं सैनिटाइजेशन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है जिससे सभी की चिंताएं बढ़ गई हैं पालिका लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सभी वार्डों में निरंतर सैनिटाइजिंग और फॉगिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरुरी कार्य हो तभी घर से निकले, घर से निकले तो मास्क का प्रयोग करें। दो गज की दूरी का ख्याल रखें। घर पर समय-समय पर हाथों को साबुन से धोएं। घर पर रहें, सुरक्षित रहें इस दौरान स्वच्छता ईओ अवधेश कुमार, प्रकाश प्रभारी नानक चंद कश्यप के अलावा अधिकारी और कर्मचारीयों आदि मौजूद थे |

(  रिहान अली की रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!