हाथरस थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का किया खुलासा 1220 क्वार्टर व 1300 खाली क्वार्टर व उपकरण बरामद कर तीन अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( हाथरस सचिन भारद्वाज की खास रिपोर्ट )

हाथरस थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा ग्राम राजपुर में छापेमारी कर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । जिसमे रेक्टिफाइड स्प्रिट (ENA: Extra Neutral Alcohol) व कैरीमल का प्रयोग करते हुए नकली शराब बनाई जाती थी तथा नकली रैपर QR कोड लगाकर पैकिंग कर उसको बेच देते थे । छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा मौके से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से कुल 1220 क्वार्टर भरे हुए (कुल 220 लीटर) ,1300 खाली क्वार्टर, 100 लीटर रेक्टफाइड स्प्रिट (दो कट्टी मे), 50 लीटर बनी हुई शराब, 5 लीटर केरेमल कलर, एक ट्रैक्टर आयसर व ट्राली, एक बंडल नकली क्यूआर कोड, 910 ढक्कन, ढक्कन सील लगाने वाली मशीन आदि शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए है । इस पूरे प्रकरण के सम्बन्ध में आबकारी टीम द्वारा भी मौके पर पहुँचकर गहनता से जाँच की जा रही है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नोट- पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस टीम को उनके सराहनीय कार्य के लिये उत्साहवर्धन हेतु 25000/- रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा ।
गिरफ्तार अभियक्तगणों के नाम व पता-
1. विष्णु पुत्र हुब्बूलाल यादव निवासी गडिया इकबालपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस
2. अनिरुद्द पुत्र निरोत्तम यादव निवासी गडिया इकबालपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस
3. निधि पत्नि सोनू यादव निवासी राजपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस
बरामदरी का विवरण-
1) 1220 क्वार्टर नकली शराब (कुल 220 लीटर)
2) 1300 खाली क्वार्टर बॉटल
3) 100 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट (दो कट्टी मे)
4) 50 लीटर बनी हुई अवैध शराब (ड्रम में)
5) 5 लीटर केरेमल कलर
6) एक बंडल नकली क्यूआर कोड
7) 910 ढक्कन
8) ढक्कन सील लगाने वाली पैकिंग मशीन
9) एक ट्रैक्टर आयशर मय ट्रॉली
सिलिंडर, चूल्हा, नपना आदि शराब बनाने के अन्य उपकरण
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम-
1. उ0नि0 राकेश चंद्र थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस
2. उ0नि0 सोबरन सिंह थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस
3. उ0नि0 यतेन्द्र सिंह थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस
4. है0का0 495 धर्मेन्द्र कुमीर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस‼️
5. का0 631 अरविन्द थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस
6. का0 827 प्रशांत पवार थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ‼️
7. का0 336 नरेश चौधरी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ‼️
8. का0 765 पिन्टू कुमार थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ‼️
9. म0का0 87 सोनम थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस
10. म0का0 93 पूजा यादव थाना सिकन्द्राराऊ
