डॉ. स्वाति जायसवाल BDS, MIDA, MHA ब्लैक फंगस से डरने का नहीं जरूरत है जागरूकता की इसका इलाज इनिशियल स्टेज पे एन्टी फंगल ड्रग से संभव। ( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


( डॉ. स्वाति जायसवाल  )

डॉ. स्वाति जायसवाल BDS, MIDA, MHAब्लैक फंगस एक प्रकार का डीप ओपोर्चुनिस्टिक फंगल इंफेक्शन है जोकि दुर्लभ अवस्था में होता है ये इन्फेक्शन mucormycetes नामक फंगस से फैलता है तथा हवा में इनके बीजाणु पाए जाते हैं। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को ये प्रभावित करता है। ये फंगस शरीर में मुख और नाक के माध्यम से साइनस और पैरानोसल साइनस मैं अटैक करता हैँ फिर आँखों और मस्तिष्क को अटैक करता हैं l कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में ये संक्रमण तेजी से फैलता है, मुख्यतः उन लोगों में जो जो कोरोना से रिकवर हुए हैं जो मरीज बहुत दिनों तक ऑक्सीजन व वेंटिलेटर पर निर्भर होते हैं तथा जिनका शुगर अनकंट्रोल है, उनमें से ही किसी किसी को ये फंगस प्रभावित करता है। कैंसर के मरीज जो केमोथेरेपी पे हैं, HIV/AIDS के मरीज, इम्यूनोसप्रेसिव मरीज यानी जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है तथा जो लंबे समय से स्टेरॉइड पे निर्भर हों।

लक्षण :
बुखार या तेज सिर दर्द , चेहरे पे एक तरफ सूजन व दर्द, आंखों में दर्द तथा आंखों की निचले हिस्से में दर्द, दांतों में ढीलापन महसूस होना, मसूड़ों में सूजन होना व मवाद आना , तालू में सूजन तथा ग्रेइश ब्राउन होना ये शुरुआती लक्षण हैं। इन्हें पहचाने समझे और अपने डॉक्टर से संपर्क करें।.

बचाव:
कोरोना को मात देने के पश्चात ऊपरी दांतों में अचानक दर्द के होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें तथा शुरुआती लक्षणों के पाए जाने पर CBCT , TISSUE BIOPSY के माध्यम से इनिशियल स्टेज से इलाज शुरू हो सकता है और जो ठीक भी हो जाता है।  खुद या किसी गैर विशेषज्ञ चिकित्सक के कहने पर स्टेरॉयड दावा कतई शुरू न करें। घर पे ऑक्सीजन लगाया जा रहा हो तो उसकी बोतल में उबला हुआ ठंडा किया पानी डालें अथवा नार्मल सेलाइन वाटर का प्रयोग करें। जिनमें संक्रमण से रिकवर होने के बाद भी TLC COUNT लगातार कम हो रहा हो CD4, CD8 सेल्स नार्मल नही हो उनको सतर्क रहना है, डरना बिल्कुल भी नहीं है। इसका इलाज इनिशियल स्टेज पे एन्टी फंगल ड्रग से संभव है।

( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!