वाराणसी चिरईगांव जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सीएससी नरपतपुर का किया औचक निरीक्षण गंदगी को देख सम्बंधित अधिकारी को लगाई फटकार दिए निर्देश। ( पंकज झा की खास रिपोर्ट )


वाराणसी चिरईगांव जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सीएससी नरपतपुर का औचक निरीक्षण किया और सीएचसी पर पसरी गंदगी को देख अधीक्षक डा. राजनाथ को फटकार लगाते हुए कहा कि निर्देश के उपरांत भी साफ सफाई क्यों नहीं हुई अस्पताल परिसर में ही अधजला कूड़ा पड़े रहने को गंभीरता से लिया और साफ सफाई करा कर शाम तक फोटो भेजने को कहा। जिलाधिकारी ने कोरोना वैक्सीन टीकाकरण, उपलब्ध बेड, आकस्मिक चिकित्सा की सुविधा आदि के सम्बंध में भी अधीक्षक से जानकारी ली। डीएम ने डीपीआरओ से पूँछा कि सचिव तैनाती स्थल वाले गांव में क्यों नहीं रहते। बगैर अवकाश स्वीकृत कराये ही ड्यूटी से गायब होने और उनके स्थान पर किसी अन्य सचिव की तैनाती नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जतायी। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में डीपीआरओ से कहा कि सचिवों की हर रोज गांव में लाइव लोकेशन पूर्वाह्न 10:00 बजे तक लें।सफाई कर्मियों के कार्यों का हर रोज अपडेट उपलब्ध होनी चाहिए। साथ गैर जिम्मेदार कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जिससे कि उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य उप केंद्र में तैनात एएनएम अनीता पाल से जब जिलाधिकारी ने गांव में करोना काल में हुई मौतों की संख्या एवं प्रभावित परिवारों में दवा वितरण के सम्बंध मे पूँछा तो वह जवाब नही दे सकी।एएनएम मृतकों के घर भी नहीं पहुंची थी और दवा का बितरण भी नही किया था।इस पर जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी उल्लेखनीय है कि यहाँ पर तैनात एएनएम जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से चंद मिनट पूर्व ही उपकेंद्र पर पहुंची थी। ग्रामीणों का कहना है कि एएनएम और सफाई कर्मी दोनों नियमित रूप से गांव में नहीं आते हैं। स्वास्थ्य उप केन्द्र मे गंदगी देख सख्त हुए डीएम के तेवर स्वास्थ्य उप केंद्र बराईं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने उप केंद्र के आसपास कूड़ा देखते ही वहाँ तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी रवि सिंह को कड़ी फटकार लगायी। जिलाधिकारी ने गांव की साफ सफाई हेतु चलाये गये अभियान के उपरांत भी गांव में गंदगी फैली रहने और प्रभावितों के घरों का भ्रमण दवा वितरण आदि की सही जानकारी उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई और गांव की हर गली मोहल्ले की साफ सफाई कराने का निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिया। गांव की मृतक कौशल्या पत्नी मीता एवं नम्मू के घर जाकर दवा वितरण आदि के सम्बंध मे पूँछताछ की।डीएम ने कोरोना पाजिटिव रवि सिंह व यशवंत के घर जाकर भी उनका कुशलक्षेम भी पूछा।

( पंकज झा की खास रिपोर्ट )
