उत्तर प्रदेश औरैया कोरोना संक्रमण की रोकथाम व वैक्शीन को लेकर अफवाहों से बचने हेतु वैक्सीनेशन जागरुकता चलाया गया अभियान |


उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम व वैक्शीन को लेकर अफवाहों से बचने हेतु जनपद के सभी थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर व्यापक वैक्शीनेशन जगरुकता अभियान चलाया गया जिसमें 45 उप-निरीक्षकों द्वारा 206 गांवों में जाकर चौपाल लगाकर/बैठक कर व लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को वैक्शीन की दोनो डोज निश्चित रुप से लगवाकर खुद को व अपने परिवार को सुरक्षित करने हेतु प्रेरित किया गया बताया गया कि वैक्शीन सुरक्षित है व सभी को निशुल्क लगाई जायेगी। वैक्सीनेशन के लिए आरोग्य सेतु एप्प के माध्यम से अपनी सूचना पंजीकृत कराकर निर्धारित स्थान पर वैक्सीन लगवाने की जानकारी दी गई।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )
