बाराबंकी दरियाबाद मिशन शक्ति बालिकाओं के आंतरिक सुरक्षा और आत्मसुरक्षा का डॉ अजय कुमार वर्मा जी के हाथों जठौती कुर्मियान और रानेपुर में उद्घाटन किया गया | ( अमर सिंह राणा की खास रिपोर्ट बाराबंकी )

*

बाराबंकी दरियाबाद एक कदम शिक्षा की ओर बच्चों की फ्री ऑफ कॉस्ट की क्लासेस स्टार्ट की गई है आज डॉ अजय कुमार वर्मा जी के हाथों जठौती कुर्मियान और रानेपुर में उद्घाटन किया गया छात्राओं से नारी सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए डा० अजय वर्मा ने बताया-पुलिस आपकी मित्र हैं। आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो आप हमारे पास आ सकतें हैं।हम हर संभव आपकी मदद करेंगे।
महिला हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,181 पर तत्काल शिकायत कर सकते हैं।आपका नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा और आपके शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आपकी सुरक्षा के लिए हर थानों पर महिला एंटी रोमियो टीम की गठित है।जो क्षेत्रों में शोहदों को सामान्य नागरिक बनकर भी अच्छा सबक सिखाती हैं। कि बालिकाओं के अंदर जो भ्रम है कि हम कमजोर हैं हम असहाय हैं उस पर उस विषय को लेकर यह कार्यक्रम किया जाए गया है इसमें लड़कियों को जागरूक करने और उनको आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया है | इस कार्यक्रम में उपस्थित थाना एस एस आई योगेन्द्र मिश्रा और सचिव पुनीत द्विवेदी और अध्यक्ष रजनी गौतम जिला सचिव नैंसी वर्मा और टीम के सदस्य प्रभाकर , अरुण सलोनी सोनी निधि विश्वकर्मा सुलोचना शीलता शर्मा हिमांशी वर्मा हिमांशी तिवारी आकृति वर्मा यह सारे लोग उपस्थित थे ।

Back to top button
error: Content is protected !!