उत्तर प्रदेश औरैया सुदिति ग्लोबल अकैडमी स्कूल में यातायात माह 2021 के समापन के कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी औरैया श्री सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा मां सरस्वती पर दीप प्रवज्वलित कर फीता काटकर किया गया। ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

 

उत्तर प्रदेश औरैया सड़क सुरक्षा यातायात माह 2021 के समापन समारोह का आयोजन हुआ सम्पन्न आज दिनांक 20.02.2021 को सुदिति ग्लोबल अकैडमी स्कूल औरैया में यातायात माह 2021 के समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें यातायात माह के समापन के कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी औरैया श्री सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम व मान0 विधायक सदर श्री रमेश दिवाकर द्वारा मां सरस्वती पर दीप प्रवज्वलित कर फीता काटकर किया गया। सड़क सुरक्षा यातायात माह के दौरान बच्चों द्वारा किये गये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को तथा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को चिन्हित कर पुरुस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विद्यालय के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया तथा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया श्री शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ, यातायात प्रभारी औरैया श्री श्रवण कुमार तिवारी मय यातायात टीम, विद्यालय के समस्त पदाधिकारी व छात्र मौजूद रहे।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

Back to top button
error: Content is protected !!