भदोही जिलाधिकारी कोविड-19 के दृष्टिगत पैनडेमिक पब्लिक ग्रीवेंस का किया गया गठन कोविड-19 से संबंधित कोई अन्य शिकायत मोबाइल 8896629605 पर फोन/whatsapp से अपनी शिकायत प्रात 10:00 बजे रात्रि 8:00 बजे तक दर्ज करा सकता जनहित में जारी।


( भदोही जिलाधिकारी कोविड-19 के दृष्टिगत पैनडेमिक पब्लिक ग्रीवेंस का किया गया गठन )
भदोही 19 मई ) 2021( सू0 वि0): जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी के आदेशानुसार कोविड-19 के दृष्टिगत पैनडेमिक पब्लिक ग्रीवेंस का गठन किया गया है।गठित पैनडेमिक पब्लिक ग्रीवेंस कमेटी के द्वारा कोरोना से संबंधित शिकायतों का निस्तारण समय बद्ध तरीके से किया जायेगा। यह कमेटी माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में स्टेट गवर्नमेंट द्वारा नामित किया गया है। इसमें जो भी व्यक्ति कोरोना से संबंधित/ चिकित्सा संबंधित/ ऑक्सीजन के संबंध में/ हॉस्पिटल मे चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध मे या कोविड-19 से संबंधित कोई अन्य शिकायत करना चाहता है ,तो वह व्यक्ति मोबाइल संख्या 8896629605 पर फोन/whatsapp से अपनी शिकायत प्रात 10:00 बजे रात्रि 8:00 बजे तक दर्ज करा सकता है, या सीधे जनपद के कलेक्ट्रेट भवन मैं स्थित आई सी0 सी0 सी0 मे स्वयं उपस्थित होकर कमेटी के समक्ष प्रातः11:00 बजे से दोपहर02:00 बजे तक अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकता है।
जिला सूचना कार्यालय भदोही के द्वारा जनहित में जारी।

( धर्मेंद्र कुमार पांडे की खास रिपोर्ट )
