उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कोरोना मरीज़ों के उपचार एवं कोराना संक्रमण की रोकथाम हेतु उच्च अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक दिए निर्देश । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया जिलाधिकारी डोर टू डोर स्क्रीनिंग में ना छूटे कोई भी व्यक्ति )
उत्तर प्रदेश औरैया19 मई 2021- जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कोरोना मरीज़ों के उपचार एवं कोराना संक्रमण की रोकथाम हेतु उच्च अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निगरानी समितियों के द्वारा डोर टू डोर स्क्रीनिंग की जाए। कोई व्यक्ति छूटना नहीं चाहिये। निगरानी समिति प्रतिदिन उन लोगों के नाम तथा फोन नंबर सेक्टर अधिकारी को उसी दिन उपलब्ध कराएंगे जिन्हें मेडिकल किट प्रदान की गई है। उन्होंने निगरानी समिति को निर्देश दिए जाएँ कि जो लक्षण युक्त अथवा संदिग्ध व्यक्तियों के पास अलग कक्ष की व्यवस्था ना हो तो ऐसे व्यक्तियों की सूची सेक्टर प्रभारी को दी जाए जिससे कि उन्हें क्वारन्टाईन सेंटर में शिफ्ट किया जा सके। निगरानी समिति द्वारा स्क्रीनिंग के बाद जो संदिग्ध अथवा लक्षण व्यक्ति मिले उनका आरआरटी टीम के द्वारा 24 घंटे में एंटीजन टेस्ट अवश्य कराया जाए। इसके अलावा निगरानी समितियों के सदस्यों की सुरक्षा के लिए उनको मास्क सैनिटाइजर ग्लब्स दिए जाएं | उन्होंने सभी ईओ और डीपीआरओ को निर्देश दिए कि जनपद के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सैनिटाइजेशन फागिंग नियमित रूप से कराई जाए। उन्होंने सभी एमओआईसी अधीक्षक को निर्देश दिए कि सभी निगरानी समितियों को दवाओं की दस दस किट उपलब्ध करायें। यदि कोई कोरोना मरीज की बहुत ज्यादा दिक्कत हो तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां पर अधिक संख्या में संक्रमित हो वहां आरआरटी टीम द्वारा सेंपलिंग कराई जाए। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निगरानी समितियों के साथ समय समय पर बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश जरूर देते रहें जिससे कि वह अपना काम और अच्छे तरीके से कर सके सभी। निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। जिलाधिकारी ने सीएमओ के निर्देश दिए कि जो आशाएं अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरत रही हैं उनके खिलाफ प्रतिकूल कार्रवाई की जाए। सभी एमओआईसी अधीक्षक लापरवाह आशाओं की सूची सीएमओ को तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने लॉकडाउन का पालन कराने हेतु संबंधित अधिकारियों के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क न लगाने वाले, लॉकडाउन का पालन न करने वाले, कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन ना करने पर कार्रवाई की जाए। समस्त एसडीएम जोनल एवं समस्त वीडीओ सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए अपने अपने क्षेत्र में तय दाम से अधिक दाम पर सामान बेचने वाले दुकानदारों को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे दुकानदार जो ग्राहकों से अधिक दाम वसूल रहे हैं उनकी दुकान पर छापा मारकर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने सख्त निर्देश दिए की जिन दुकानों पर दाह संस्कार से जुड़े हुए सभी सामानों की रेट सूची चस्पा की जाए जिससे कि दुकानदार ग्राहक से अधिक रेट ना वसूल कर सके। यदि कोई दुकानदार दाह संस्कार से जुड़ी चीजें अधिक दाम पर बेचता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा समस्त एसडीएम समस्त ईओ डीपीआरओ आदि संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
