उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा विकासखंड क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए किया जागरूक । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया  पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को कोरोना बैक्सीन वारे में बताकर किया जागरूक )

उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर बैश्य में बुद्धबार को उपनिरीक्षक अमर सिंह पटेल उपनिरीक्षक हरिकेश गुप्ता ने कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को आर ओ सेतू एप अपने अपने मोबाइल फोन पर डाउन लोड कर कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिये आरओ सेतू एप को खोलकर वेक्सीन लगवाने क्या फायदा होता सभी लोग डेली एप को खोलकर पढ़े। सभी लोग माक्स और सेनेटाइजर का प्रयोग करे साफ सफाई पर भी ध्यान दे जिससे आप लोग सुरक्षित रहे स्वस्थ रहे । वही पुलिस ने हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही निवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पति राजीव कुमार शास्त्री ने ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कोरोना कॉल में एहतियात बरतने पर भी जोर दिया। विकासखंड अछल्दा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर बैश्य की पूरी पंचाय में ग्राम प्रधान राजीव कुमार शास्त्री ने बुद्धबार को घर-घर जाकर महिलाओं एवं पुरुषों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इसको कोरोना काल में 45 वर्ष की आयु के ऊपर की महिलाएं व पुरुष वैक्सीन अवश्य लगवाएं। जिससे वह एवं उनका परिवार सुरक्षित रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए अधिक से अधिक समय अपने घरों पर ही रहे। बड़ी आवश्यकता पर ही घरों से निकले , क्योंकि बचाव ही मात्र एक सुरक्षा है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। तथा समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!