उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र दबंगों ने एक मासूम बच्चे पर गोली दागी थी वह गोली मासूम के मुंह के जबड़े में लगी थी मुकदमा दर्ज किया गया था बच्चे के पिता ने आरोप लगाया अभी तक नहीं हुई दबंगों की गिरफ्तारी | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ पवन यादव की खास रिपोर्ट)

 

 ( कमल प्रताप पीड़ित एवं उसका मासूम बच्चा )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत 25 नवंबर को गांव लभहुआ निवासी कुछ दबंगों ने एक मासूम बच्चे पर गोली दागी थी वह गोली मासूम के मुंह के जबड़े में लगी थी जिसमें पुलिस ने 27 नवंबर को दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस उस पर कोई किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही है जब पीड़ित को कारवाही होती नजर नहीं आई तो उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपनी गुहार लगाई लेकिन फिर भी कोई किसी प्रकार की कार्रवाई ना होने पर आज पीड़ित अपने मासूम बच्चे को लेकर मीडिया से हुआ रूबरू पीड़ित का कहना है कि हमने थाने और एसपी कार्यालय के काफी दिनों से चक्कर लगाए हैं लेकिन कोई किसी प्रकार का आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है खुलेआम घूम रहे हैं दबंग आरोपी ने बताया हमे और हमारे परिवार को जान से मारने की दी जा रही हैं धमकियां जहां तक कि यह भी दबाव बनाया जाता है कि तू राजीनामा कर ले ना तुझे जान से मार देंगे इन सब बातों से भयभीत पीड़ित परिवार आज दिनांक 20 2 2021 को पुनः थाना शिकोहाबाद मे अपनी गुहार लगाने आया है कोई किसी प्रकार की सुनवाई ना होने से बहुत ही पीड़ित है कमल प्रताप सिंह एवं उसका परिवार और मासूम बच्चा

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!