उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद स्वास्थ्य विभाग चिकित्सक अपनी ड्यूटी सही से नहीं दे रहे मरीज हैं परेशान सांसद डा.चन्द्रसैन जादौन ने लापरवाही का लगाए गम्भीर आरोप । (  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

  ( चिकित्सक ड्यूटी सही से नहीं दे रहे के सांसद डा.चन्द्रसैन जादौन ने लगाये स्वास्थ्य विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद स्वास्थ्य विभाग फिरोजाबाद पर जिले के सांसद डा. चन्द्रसैन जादौन ने लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने अपने कार्यालय पर मीडिया को अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक अपनी ड्यूटी सही से नहीं दे रहे हैं। इसलिए मरीज परेशान हैं। कहा कि उन्होंने सीएमएस से कह दिया है कि सभी चिकित्सकों की ड्यूटी लगायें जिससे मरीज परेशान न हों
कोरोना से मरने वाली संख्या में इजाफा को लेकर कहा कि इसके लिये चिकित्सकों को दवाईयां व वैक्सीन आदि का इंतजाम किया है जिससे कोरोना फैलने से रूकेगा। देहात क्षेत्र में कोरोना को रोकने के लिये कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी की है और सभी लोगों से कहा है कि गाइडलाइन का पालन करे सेनेटाइजर का प्रयोग करे और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, काढा पिये और उचित दूरी का ख्याल रखे। जगह-जगह टेस्टिंग की जा रही है आईसोलेशन वार्ड बन रहे हैं जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी |

(  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!