उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद कटरा बाजारमें निक्की ज्वैलर्स की दुकान रात लगभग 12 बजे सटर मेअज्ञात तीन लोगों की फायरिंग कर हुए फरार सटर में छेद सीसीटीवी कैमरे खगांलने में जुटी पुलिस । (  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 

(  आदित्य प्रताप वर्मा दुकान स्वामी )

( ज्वैलर्स की दुकान पर तीन युवकों ने की फायरिंग, शटर में हुये छेद )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। उन्हें ना तो पुलिस का खौफ है ना ही किसी चलते फिरते राहगीरों का। ऐसा ही मामला बीती रात मंगलवार को कटरा बाजार में देखने को मिला जहाॅ तीन युवकों ने एक ज्वैलर्स की दुकान के शटर में फायरिंग की। जिससे शटर में छेद हो गये। यदि दिन होता तो बडी घटना हो सकती थी। पीडित ने पुलिस को तहरीर दी है।
कटरा बाजार में निक्की ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर वह अपने परिवार के साथ रहते है। दुकान मालिक आदित्य वर्मा पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि रात्रि के 12 बजे के करीब वह अपनी कार से इटावा से लौटे थे। वह अपनी कार को घर के बाहर खडी करने के बाद अपने मकान के अन्दर चले गये। उन्होने बताया कि कुछ ही देर में एक बाइक पर तीन युवक आते और शटर में 7-8 फायर किये। जिससे शटर में छेद हो गए। वहीं आस पास रह रहे लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। युवक कुछ ही देर में वहां से फरार हो गए। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। जिसकी पीड़ित ने थाना में युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए। जिसमें तीन युवक फायरिंग करने के बाद एटा तिराहे की तरफ फरार होते दिखाई दे रहे है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

(  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!