उत्तर प्रदेश कौशाम्बी क्षेत्र सिराथू कल्यानपुर/ विकास के नाम पर ढिंढोरा पीटने वाली सरकार से नाली पानी जल निकासी की समस्या से जनता परेशान | (  जिला संवाददाता राम प्रसाद गुप्ता कौशांबी  )

 

.( ढिंढोरा पीटने वाली सरकार नाली पानी जल निकासी की समस्या से ग्रामीण परेशान )

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद के विधायक शीतला प्रसाद के क्षेत्र सिराथू के कल्यानपुर/ विकास के नाम पर ढिंढोरा पीटने वाली सरकार में आम जनमानस मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है नाली पानी जल निकासी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं लेकिन अधिकारी और माननीय नेता इन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है सिराथू तहसील के कल्यानपुर बाज़ार में जी टी रोड से निधियावा ग्राम की तरफ जाने वाली सड़क पर जरा भी पानी की बरसात से सड़क पर पानी भर जाता है और कई दिनों तक भरा रहता है यह लाइलाज मर्ज बन चुका है जिससे सड़क पर गुजरने वाले राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पूरे रोड पर जल जमाव है पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है कई कई दिन तक पानी भरे रहने से पानी बदबू देने लगता है।जिससे महामारी जैसी बीमारी फैलने की संभावना बढ़ जाती है।बिना बरसात के मौसम में इस सड़क की ऐसी हालत है तो चार माह बारिश से लोगो को कैसे जीना पड़ेगा जलभराव के चलते दुर्दशा ग्रस्त हो चुके इस रास्ते की ओर किसी जिम्मेदार व किसी अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है बाज़ार में रहने वाले लोगों की कोई सुध नहीं लेने वाले है।बाज़ार वासियों ने समस्या के समाधान के लिए जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पानी निकासी की व्यवस्था अविलंब जिम्मेदार लोगों से कराने की मांग की है देखना तो यह है कि विधायक शीतला प्रसाद जी ने अपने क्षेत्र की जनता की मांगों को अधिकारियों से पूरा करवा पाएंगे या नहीं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!