उत्तर प्रदेश औरैया कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तहसीलदार राजकुमार चौधरी व नगर पंचायत ईओ बलवीरसिंह ने बैठक कर निगरानी समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

( तहसीलदार राजकुमार चौधरी व नगर पंचायत ईओ बलवीरसिंह ने बैठक कर निगरानी समिति को दिए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद गुरुवार को नगर पंचायत फफूंद के गेस्ट हाउस नारायण धाम में आयोजित बैठक के दौरान तहसीलदार राजकुमार चौधरी व नगर पंचायत ईओ बलवीरसिंह ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए निगरानी समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने कहा कि नगर के वार्ड में बनाई गई कोरोना निगरानी समिति के अध्यक्ष सभासदों को वार्ड में संक्रमित लोगों के बारे में जानकारी रखने तथा उनकी मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए धनराशि की व्यवस्था किए जाने के संबंध में जानकारी दी। ईओ बलवीर सिंह ने कहा कि मृत शवों को नदी अथवा नहर में न बहाने दें। उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था शासन द्वारा कराई जा रही है। इसके साथ ही मुहल्ले में बाहर से आने वाले लोगों की कोविड जांच अवश्य कराएं। सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं वैक्सीन से कोई भी नुकसान नहीं है। वैक्सीन के लिए सभी को जागरूक करे तथा जो भी अफवाह फैलाये उसकी जानकारी हम लोगो को दे उनपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक रिजवान कुरैशी,मनोज राठौर,मुंब्बर,आशीष बाजपेयी,अवनीश राजपूत,रमेश यादव,राजेन्द्र दोहरे,मुकेश कुशवाहा सहित निगरानी समित के सदस्य मौजूद रहे। सभासद मनोज गुप्ता, संदेश पांडे, ललित पाल, देशराज, रणवीर सिंह, असद खान, राजपाल सिंह, राम कुमार, रामवीर शाक्य, पीपी यादव, मोहम्मद अजमेरी, मोनू यादव, सुबोध कुमार मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
