उत्तर प्रदेशआगरा स्वराज्य टाइम्स के प्रधान सम्पादक, मुद्रक व प्रकाशक डाॅ अजय शर्मा का शुक्रवार की शाम हुआ निधन पत्रकार जगत में शोक व्याप्त | (योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

 

 ( स्वराज्य टाइम्स के प्रधान संपादक अजय शर्मा का निधन, पत्रकार जगत में शोक व्याप्त )

उत्तर प्रदेशआगरा स्वराज्य परिवार में एक और वज्रघात उस समय हो गया जब स्वराज्य टाइम्स के प्रधान सम्पादक, मुद्रक व प्रकाशक डाॅ अजय शर्मा का शुक्रवार की शाम कोरोना से निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बताते चलें इसी परिवार में पिछले वर्ष स्वराज टाइम्स के संस्थापक प्रधान संपादक श्री आनंद शर्मा बाबूजी व संपादक श्री विजय शर्मा का भी निधन हो चुका है। डाॅ अजय शर्मा केएमआई में पत्रकारिता विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। डॉ अजय शर्मा को सांस लेने में परेशानी होने पर सरकार नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें उपाध्याय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन सांस लेने में परेशानी जारी थी। कई दिन उपाध्याय अस्पताल में इलाज चलने के बाद भी राहत न मिलने पर उन्हें पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां पिछले कई दिनों से उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। जहां शुक्रवार की शाम को इन्होंने अंतिम सांस ली।

(योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!