उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी कोरोना प्रभावित मरीज़ों की सुविधा हेतु लगाईं गई डिजिटल एक्स-रे मशीन |


उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी कोरोना प्रभावित मरीज़ों की सुविधा हेतु डिजिटल एक्स-रे मशीन लगवा कर क्रियाशील कर दी गई- जिलाधिकारी जिलाधिकारी औरैया सुनील कुमार वर्मा के द्वारा बताया गया। कोविड फैसलिटी कोविड फैसलिटी चिचौली में कोरोना प्रभावित मरीज़ों की सुविधा हेतु डिजिटल एक्स-रे मशीन लगवा कर क्रियाशील कर दी गई है। इसके अलावा कोरोना प्रभावितों की D Dimer and Ferritin tests जिले में ही कराने हेतु टेस्टिंग मशीन आ गई है और टेस्ट किए जा रहे हैं। कोविड फैसलिटी चिचौली में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का सिविल वर्क स्टार्ट हो गया है। 20 मई तक 100 bed कोआक्सीजन देने हेतु प्लांट गेल द्वारा स्थापित कर दिया जाएगा। इसके अलावा माडर्न इंडस्ट्रीज बरेली द्वारा भी 50 bed की आक्सीजन सप्लाई हेतु प्लांट डिबियापुर CHC में स्थापित किया जाएगा। समस्त गावों तथा नगर पंचायतों में नालियों की सफ़ाई, सेनेटाइजर फागिंग इत्यादि हेतु दो सप्ताह का “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया जाएगा। इसमें निगरानी समितियों एवं ग्राम स्वच्छता समितियों का सहयोग जनसहयोग भी लिया जाएगा।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
