भदोही नोडल अधिकारी महोदय श्री योगेश्वर राम मिश्र एवम जिलाधिकारी महोदया कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में की गयी समीक्षा बैठक दिए निर्देश। ( धर्मेंद्र कुमार पांडे की खास रिपोर्ट )


भदोही नोडल अधिकारी महोदय श्री योगेश्वर राम मिश्र एवम जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में समीक्षा बैठक की। इस मीटिंग में सीएमओ एवं प्रशासनिक अधिकारीयों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी महोदय ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस बात को लेकर विशेष हिदायत दिया कि निगरानी समितियां सक्रिय होकर अपनी भूमिका का निर्वाह करें। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों द्वारा घर घर जाकर सर्वे करना, लक्षण युक्त मरीजों की निगरानी करना, प्रवासी कामगारों को चिन्हित करना, घर-घर जाकर सही स्थिति का पता लगाना आदि कार्य पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन निगरानी समितियों की समीक्षा अवश्य करते रहे क्योंकि सरकार का केंद्र बिंदु यह निगरानी समिति ही है। नोडल अधिकारी महोदय ने सीएमओ को निर्देशित किया की मरीजो का अच्छे से इलाज किया जाए। उन्हें समय से खाना एवं दवाइयां दी जाए तथा उनके परिजनों से भी वार्ता की जाए। उन्होंने टीकाकरण और कांटेक्ट ट्रैकिंग किए जाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि निगरानी समितियों द्वारा जितने प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा उतना ही कोविड प्रबंधन में सुगमता होगी। सर्वे में जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल कम हो उन्हें होम आइसोलेशन मे ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जाए या उन्हें हॉस्पिटलाइज कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ -सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिंग नियमित होती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजेशन साफ सफाई आदि को सक्रियता से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियों को वरिष्ठ नोडल अघिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कार्यो को पूरी निष्ठा व तत्परता के साथ निष्पादित किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस टीम व अधिकारी को जो दायित्व सौंपा गया है उसे पूरे मनोयोग से सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने कोविड-19 के तीसरी लहर के आने से पहले सारी व्यवस्थाओं को शासन के निर्देशानुसार दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि जनपद के लोगों किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी लक्ष्मी सिंह , समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

( धर्मेंद्र कुमार पांडे की खास रिपोर्ट )
