उत्तर प्रदेश कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र दबंगों के हौंसले बुलंद आर पी यादव मेडिकल स्टोर मे मां बेटों को मारपीट कर की लुट पाट दी जान से जान से मारने की धमकी तमंचा लहराते हुए हुए फरार । ( जिला संवाददाता रामप्रसाद गुप्ता कौशांबी )

( मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे को मारपीट कर दबंगों ने की तोड़फोड़ व लूटपाट )

उत्तर प्रदेश कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र चाकवन चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर धावा बोलकर आधा दर्जन लोगों के साथ सर्वजीत सिंह पुत्र राम सूरत एवम शिव कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद ने दोपहर लगभग 3:30बजे मेडिकल स्टोर संचालक के लड़केएवम पत्नी के साथ मारपीट करने के उपरांत मेडिकल स्टोर का सामान बिखेर कर तोड़फोड़ कर दिया। इसके बाद बॉक्स में रखा पैसा लूट लिया। विरोध करने पर दबंगों ने बेटे को मारपीट कर भगा दिया बेटे की आवाज सुनकर मेडिकल स्टोर संचालक मौके पर पहुंचा तो दबंगों ने जान से मारने की धमकी देकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चाकवन चौराहे पर गंगा की ओर जाने वाले रास्ते पर आरपी यादव मेडिकल स्टोर खोलकर परिवार का भरण पोषण करता हैं। शुक्रवार की दोपहर मेडिकल स्टोर संचालक का लड़काऔर पत्नी दुकान पर बैठा था इसी दौरान शिव कुमार और सर्वजीत सिंह आधा दर्जन दबंगों ने धावा बोलकर दुकान पर रखा सामान तोड़फोड़ कर दिया इसके उपरांत गल्ले पर रखा पैसा भी निकाल लिये संचालक के लड़के ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की मारपीट के दौरान पास में मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो संचालक मौके पर पहुंच गए दबंगों का संचालक ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहरा कर फरार हो गए घटना की सूचना पुलिस को दी गई।परन्तु दबंग अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!