उत्तर प्रदेश औरैया सौ शैय्या जिला चिकित्सालय पहुंचकर गेल द्वारा बनाए जा रहे 100 बेड के लिए आक्सीजन प्लांट के फाउंडेशन कार्य का किया निरीक्षण दिए निर्देश । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


(औरैया जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट के फाउंडेशन कार्य का किया निरीक्षण )
उत्तर प्रदेश औरैया 21 मई 2021- शुक्रवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने सौ शैय्या जिला चिकित्सालय पहुंचकर गेल द्वारा बनाए जा रहे 100 बेड के लिए आक्सीजन प्लांट के फाउंडेशन कार्य का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने पाया कि गेल द्वारा फाउंडेशन का काम चल रहा है। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने के लिए जल्द टेंडर किया जाए जिससे 100 बेड में मरीजों हेतु ऑक्सीजन की आपूर्ति होने लगे इसके पश्चात उन्होंने सीएमएस प्रमोद कटियार से जानकारी ली कि डी आर डी ओ की कार्यदाई संस्था एनएचएआई के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी जिस पर सीएमएस ने बताया अभी तक उन्होंने कोई संपर्क नहीं किया जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमएस को निर्देश दिए कि 100 बेड के लिए एक प्लांट के फाउंडेशन की जगह चिन्हित कर निर्माण कार्य कराया जाए अगर एनएचएआई के द्वारा समय से कार्य नहीं किया जा रहा है तो अन्य निधि से कार्य कराया जाए। 100 सैया युक्त जिला अस्पताल में 200 बेड ऑक्सीजन के तैयार हो सकें इसके बाद उन्होंने सीएमएस से मरीजों के संबंध में जानकारी ली जिस पर सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में इस समय 44 मरीज है पहले मरीजों की संख्या काफी अधिक थी परंतु अब संख्या काफी कम हो गई है। जिलाधिकारी ने सीएमएस का निर्देश दिए कि मरीजों के खाने में और दवाई आदि में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।आक्सीजन की कोई कमी न हो।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
