जौनपुर सरपतहां थाना क्षेत्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता रिका गौड़ उर्फ़ प्रियंका की हत्या काण्ड में बरामद कर आलाकत्ल चाकू वह बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

 

( प्रियंका हत्याकांड का पर्दाफास, प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट )

जौनपुर सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव में रविवार को हुई रिका गौड़ उर्फ प्रियंका हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश कर दी है। पुलिस काल डिटेल व सर्विलांस और मुखबीर की मदद से नामजद आरोपित को भुसौडी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है । उसके पास से गिरफ्तार, हत्या की घटना मे प्रयोग किया गया एक चाकू, दो मोबाईल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है ।
घर में सो रही रिका की रविवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार की सुबह कमरे में उसका खून से लथपथ शव मिला था। मृतका की मां कुमारी देवी की तहरीर पर पुलिस ने भुसौड़ी निवासी उसके फुफेरे भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। चर्चा है कि उसका फुफेरा भाई उससे प्रेम करता था। वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। भाई-बहन का रिश्ता होने के कारण स्वजन तैयार नहीं हो रहे थे। प्रभारी निरीक्षक सरपतहां जयप्रकाश सिंह मय टीम द्वारा जरिए मुखबिरी सूचना पर अभियुक्त गौरीशंकर उर्फ चंचाली पुत्र भुल्लन गौड निवासी ग्राम भुसौडी थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर उम्र 23 वर्ष को गुरुवार की रात्रि को भुसौडी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन, 01 मोटरसाईकिल पल्सर तथा अभियुक्त की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त एक आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!