उत्तर प्रदेश में विगत 2 मई को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह का ऑनलाइन आयोजन किया गया दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ |  ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत ) .

(  ग्राम प्रधान व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण ऑनलाइन समारोह का किया गया आयोजन दिलाई गई शपथ  )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद उत्तर प्रदेश में विगत 2 मई को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत के 22 दिन बीत जाने के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी वहीं शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज निदेशालय के दिशा निर्देश पर मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय से नवनिर्वाचित प्रधानो व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई कोरोना संक्रमण के चलते शपथ ग्रहण समारोह का ऑनलाइन आयोजन किया गया जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का खास ख्याल रखा गया | मंगलवार को विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत बनारपुर के प्राथमिक विद्यालय में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का ऑनलाइन आयोजन किया गया जिसमें ग्राम प्रधान नरेंद्र मोहन राजपूत व ग्राम पंचायत सदस्य सर्वेश कुमार पुत्र अशर्फीलाल, पंचम पुत्र रामदास, गोधन पुत्र छोटेलाल, अशोक कुमार पुत्र उदय प्रताप, विमला देवी पत्नी सरोज कुमार, विद्या देवी पत्नी राम सरन, विनीता देवी पत्नी चंद्रभान, किशन बाबू, पुत्र राजबहादुर, विजय सिंह पुत्र उदल सिंह को वर्चुअल जूम एप के माध्यम से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का खास ख्याल रखा गया इस मौके पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नरेंद्र मोहन राजपूत ने कहा कि हमें ग्राम पंचायत वासियों ने जिस उम्मीद के साथ ग्राम प्रधान चुना है में उनकी उम्मीदों पर 5 वर्षो तक खरा और उतरता रहूंगा ग्राम पंचायत के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा चाहे हमें विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक का सहारा क्यों न लेना पड़े इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अशोक यादव, संदीप कुमार,अमरपाल दिवाकर,मयंक कुमार, बुद्धन सिंह, पूर्व प्रधान राधेलाल, जीतू कुमार,भुवनेश राजपूत, चंद्रभान सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

 ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

.

Back to top button
error: Content is protected !!