उत्तर प्रदेश आगरा थाना जगनेर पागल प्रेमी प्रेमिका की डिमांड पुरी करने के लिए जा पहुंचा सलाखों के पीछे बाइक शोरूम से हुई लूट का किया खुलासा पुलिस ने आरोपी से लूटे हुए 102670 रुपये बरामद कर भेजा जेल। ( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )

उत्तर प्रदेश आगरा थाना जगनेर आगरा रोड स्थित शिवम मोटर्स में 18 फरवरी की रात को शटर का ताला तोड़कर उसमे रखे 1.15 लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप, एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक डिजिटल कैमरा सहित अन्य सामान चोरी हुआ था। जिसमे मोटर्स स्वामी सुशील कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जगनेर थाने में तहरीर दी। तभी से जगनेर पुलिस चोर के खिलाफ सतर्क हो गई। शनिवार को मुखविर की सूचना पर जगनेर पुलिस ने जगनेर कस्वे के रहने बाले आँशु शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आँशु ने बताया कि वह बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र है। वह आगरा स्थित राजपुर चुंगी के एक कॉलेज में रहकर पढ़ाई के साथ साथ जॉब की तैयारी के लिए कोचिंग भी करता था। जिसमे उसकी दोस्ती एक युवती से हो गई, युवती ने आँशु से 5 हजार रुपयों की मांग की। जिसमे आँशु ने जगनेर के शिवम मोटर्स में चोरी की घटना को अंजाम देकर आगरा के राजपुर चुंगी स्थित कॉलेज में आ गया था। पुलिस ने आँशु द्वारा शोरूम से लूटे हुए 102670 रुपये बरामद कर आरोपी युवक को जेल भेजा।

 ( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा  )

Back to top button
error: Content is protected !!