उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरसवाॅ का किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश ।  ( राम प्रसाद गुप्ता जिला संवाददाता राम प्रसाद गुप्ता )

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद के जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरसवाॅ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक प्रसूता महिला भर्ती मिली उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। लेबर रूम में साफ-सफाई एंव बेडों में प्रतिदिन कलर चेन्ज कर चादर लगाये जाने पर सन्तोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरसवाॅ में दो आक्सीजन कन्सट्रेटर मशीन लगाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया। इसके बाद स्टोर की जाचॅ पडताल की जिसमें निगरानी समिति को दी जाने वाली दवाओं की व्यवस्था को देखकर संतुष्ट रहें। डीएम ने एम0ओ0आई0सी0 डाॅ0 संजय गुप्ता को निर्देशित किया कि कोविड-19 के टीकाकरण के लिए निगरानी समितियों ग्राम पंचायत अधिकारियों एंव खण्ड विकास अधिकारी को फोन करके ग्राम स्तर पर लोगों को प्रेरित करके टीकाकरण कराये। गाॅव में जो निगरानी समितियाॅं काम कर रही है, उनके माध्यम से लोगों को टीकाकरण कराया जाय। इस दौरान किसी ने लोबोल्टे की शिकायत किया। इस अवसर पर उन्होने अधिशाषी अधिकारी विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 25 किलों वाट का अलग से ट्रांफार्मर लगाने का निर्देश दिया है। इस मौके पर डाॅ0 मोहम्मद आदिल सिद्दीकी व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!