उत्तर प्रदेशऔरैया पुना लॉक डाउन लगाए जाने के संबंध में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष व्यापारियों के पक्ष में उठाई आवाज सभी राजनीतिक दलों पर खोला मोर्चा।


उत्तर प्रदेशऔरैया आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष औरैया ने व्यापारियों के पक्ष में उठाई आवाज- औरैया जनपद के आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष एवं बिधूना व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र पोरवाल ने 24 तारीख से पुना लॉक डाउन लगाए जाने के संबंध में सरकार खिलाफ सभी राजनीतिक दलों पर खोला मोर्चा। उन्होंने कहां की सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन आम जनता व व्यापारियों की विरोधी है। तथा जहां रजिस्ट्री ऑफिस एवं सरकारी शराब की दुकानें और परिवहन निगम की बसें जब बिना सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चल सकती हैं। तो व्यापारियों के व्यापार करने में क्या दिक्कत है। और राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए। बताया आज कोई भी राजनीतिक दल व्यापारियों की हिमायत में नहीं बोल रहा है। तथा उन्होंने सावधान करते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी राजनीतिक दल व्यापारियों से उम्मीद ना रखे। आने वाले समय में व्यापारी इसका उचित जवाब जरुर देगा।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
