उत्तर प्रदेश कानपुर नगर गुजरात से लाई जा रही प्रतिबंधित पालिथिन थाना जुही क्षेत्र प्रवर्तन दल द्वारा 22 कुंतल 80 एक से किया बरामद। ( जीतू ठाकुर क्राइम रिपोर्टर की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर थाना जुही क्षेत्र  कर्नल आलोक नारायण, प्रवर्तन अधिकारी निगम और उनके प्रवर्तन दल द्वारा एक लोडर नंबर यूपी 78 एफटी 0267 जूही खलवा पुल के पास पकड़ा गया जिसमे 76 बोरियों में 22 क्विंटल 80 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन के कैरीबैग लोड थे। यह माल ट्रांसपोर्ट नगर में कलोल गुजरात से आई ट्रक से उतार कर कृष्णा सेल्स एंटरप्राइजेज, नयागंज के गोदाम ले जाया जा रहा था। माल के मालिक से पच्चीस हजार रुपए जुर्माने के रूप में लिया गया और पूरा माल जब्त कर नगर निगम में जमा करा दिया गया है। इसको नष्ट करने हेतू पनकी कूड़ा डम्प भेजा जाएगा। इस अभियान में सूबेदार अवधेश, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, विकास दीक्षित, हवलदार राजनारायण, ब्रजेश और राजस्व निरीक्षक नितेश कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!