उत्तर प्रदेश औरैया मंत्री जय कुमार सिंह जैकी औरैया मंडी में बने खाद्य विभाग द्वारा संचालित गेहूं खरीद केंद्र का किया निरीक्षण।


( औरैया प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी प्रभारी मंत्री ने किया गेहूं खरीद केंद्र का किया निरीक्षण )
उत्तर प्रदेश औरैया जनपद में आये प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान औरैया मंडी में बने खाद्य विभाग द्वारा संचालित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय किसान भूरे सिंह के गेहूं की तौल हो रही थी। मंत्री द्वारा किसान से पूछे जाने पर किसान ने बताया कि वह आज ही केंद्र पर आया है उसे ऑनलाइन टोकन मिला था। प्रभारी मंत्री ने किसान से केंद्र पर आई किसी प्रकार की परेशानी के बारे में पूछा जिस पर किसान नै बताया कि केंद्र में किसी भी तरह की कोई परेशान नहीं हुई। कोई भी अवैध वसूली नहीं की गई। प्रभारी मंत्री द्वारा केंद्र प्रभारी से गेंहूं खरीद के बारे में पूछे जाने पर केंद्र प्रभारी लवदीप ने बताया कि आज शीला कुमारी, धीरेंद्र कुमार शुक्ला, प्रभा देवी, ललित कुमार आदि किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है। प्रभारी मंत्री ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी से अभी तक हुई गेहूं खरीद के संबंध में जानकारी ली जिस पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि इस केंद्र पर 258 किसानों से 14503 कुंटल से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है जबकि पूरे जिले में 3111 किसानों के द्वारा 25690 मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है। प्रभारी मंत्री ने केंद्र प्रभारी एवं जिला खाद्य अधिकारी को निर्देश दिया कि किसानों से जल्द से जल्द गेहूं खरीदा जाए। उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान ना किया जाए। मास्क और शारीरिक दूरी का पालन किया जाए। यदि किसानों को कोई समस्या आ रही हो तो उसका निस्तारण कराया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि वे जनपद के सभी गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते रहे वहां आ रही समस्याओं का निराकरण करते रहे। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा ,अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्रा, सदर एसडीएम रमेश यादव ,भाजपा मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
