उत्तर प्रदेश औरैया दिवियापुर उत्तर प्रदेश कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को कोरोना सुरक्षा किट सामग्री किया वितरण।

उत्तर प्रदेश औरैया दिवियापुर नगर पंचायत दिबियापुर में गुरुवार को कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु नगर पंचायत दिबियापुर के कर्मचारियों को सुरक्षा सामग्री वितरित की गयी। जिसमे सेनेटाइजर(560शीशी) सर्जिकल मास्क(4500) ग्लव्स(35)PPE किट(100),जूता,फेस शील्ड(300,) व चश्मा आदि सामान को EO मोनिका उमराव व चेयरमैन अरविंद पोरवाल को दिया। जिससे कोविड -19 महामारी को रोकने के लिए नगर पंचायत दिबियापुर के कर्मचारियों द्वारा औद्योगिक नगर में साफ सफाई ,सेनेटाइजेशन व घर घर जाकर नगर के लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को करके महामारी को रोकने के लिए सतत प्रयास करें व अपने दायित्वों का निर्वहन किया जाए। आज नगर पंचायत कार्यालय दिबियापुर में हुए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत दिबियापुर अरविंद पोरवाल अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत ,नवीन पोरवाल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

  ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!