उत्तर प्रदेश औरैया राज्य मंत्री कारागार एवं मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया राज्य मंत्री कारागार एवं मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण )
उत्तर प्रदेश औरैया राज्य मंत्री कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन उत्तर प्रदेश व जनपद के प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने जनपद का भ्रमण कर कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जनपद में की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला अस्पताल में स्थापित जनपद स्तरीय जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि इस कंट्रोल सेंटर में चार लैंडलाइन नंबर, एक ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता हेतु हेल्पलाइन नंबर, होम आइसोलेशन के कॉलिंग हेतु 10 मोबाइल एवं जिला चिकित्सालय चिचोली स्थित एल टू चिकित्सालय हेतु दो लैंडलाइन नंबर संचालित है। आईसीसीसी पर लगाए गए अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा रोस्टर के अनुसार 24 घंटे ड्यूटी की जा रही है। जनपद में कोविड-19 के मरीजों के परिवहन हेतु एक एएलएस और 8 एंबुलेंस लगाई गई हैं। कोराना मरीजों के उपचार हेतु 3 कोविड केयर सेंटर संचालित है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि समस्त चिकित्सालय में आवश्यकता अनुसार मानव संसाधन एवं लॉजिस्टिक उपलब्ध रहें तथा एंबुलेंस भी ससमय मरीजों को चिकित्सालय में भर्ती कराती रहें। उन्होंने कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में प्रगति जानते हुए शिकायत रजिस्टर को चेक कर निस्तारण की स्थिति जानी गई। जिसमें डीएम द्वारा अवगत कराया गया कि कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से होम आइसोलेट मरीजों को दिए जा रहे इलाज के बारे में जानकारी ली इस पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि होम आइसोलेटेड मरीजों से कंट्रोल सेंटर के द्वारा रोजाना बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जाती है। जिसको भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होती है उसको तुरंत सुविधा सुलभ करायी जाती हैं। यदि कोई मरीज गंभीर स्थिति में पहुंच जाते है तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि होम आइसोलेटे मरीजों व अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को यदि आक्सीजन की आवश्यकता होती है तो इस हेतु एक चिकित्सक को नोडल बनाया है। नोडल चिकित्सक द्वारा ऑक्सीजन के लिए अनुमति प्रदान की जाती है। उन्होंने इस दौरान सीएमओ को निर्देश दिए कि उनके फोन पर आने वाली सभी कॉल को रिसीव किया जाए जिससे कि यदि कोई मरीज या कोई अन्य व्यक्ति कोई जानकारी चाहता है तो उसे जानकारी उपलब्ध कराई जाये। जिलाधिकारी ने बताया जिले में 15 फोन नंबर आम जनमानस के बीच मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया है जिससे लोगों के द्वारा काल के माध्यम से समस्या प्राप्त होती है उसका तत्काल निस्तारण भी किए जाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने आरटीपीसीआर की जांच हेतु बीएसएल-2 लैब का निरीक्षण किया। यहां पर सीएमओ ने बताया कि पहले दूसरे जिलों में यह होती थी अब आरटीपीसीआर की जांच अपने जिले में होगी। इसके लिए मशीन आ गई है जिसे लैब में स्थापित किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अविलंब लैब शुरू कर दी जाये। इसके बाद प्रमारी मंत्री ने कोविड एल टू अस्पताल एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएमएस प्रमोद कटियार से बेड की उपलब्धता एवं मरीजों की जानकारी ली जिस पर सीएमएस ने बताया कि इस समय अस्पताल में 10 आईसीयू बेड एवं 190 आइसोलेशन बेड है एवं वर्तमान में 30 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने साथ ही आक्सीजन उपलब्धता के बारे में जिलाधिकारी से जानकारी ली जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में ऑक्सीजन की कोई भी कमी नहीं है जनपद में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। आक्सीजन सिलेंडरों को समय-समय पर जरूरत के अनुसार रिफिल करा लिया जाता है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि यहां पर ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा रही है। जिससे मरीजों को आक्सीजन की कोई कमी ना होने पाए। 100 बेड के लिए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना संभवत 4 जून तक हो जाएगी। अन्य सौ बेड के लिए भी जल्द ही आक्सीजन प्लांट की स्थापना हो जाएगी। जल्द ही पाइपलाइन के माध्यम से कोविड एल टू अस्पताल में 200 बैड के लिए आक्सीजन मिलने लगेगी इसके अलावा कोविड एल टू फैसिलिटी 50 बेड सीएचसी दिबियापुर और 50 बेड सीएचसी बेला में तैयारी कर ली गई हैं। अगर तीसरी लहर में मरीज की संख्या बढ़ती है तो उन्हें वही शिफ्ट किया जाएगा। प्रभारी मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त भर्ती मरीजों को उचित उपचार एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा आक्सीजन की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके बाद उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से बातचीत की और उनके लिए बनाए गए निशुल्क सेवा शिविर का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने जिलाधिकारी से शिविर के सम्बन्ध जानकारी दी और बताया कि कोरोना मरीजों के तीमारदारों की सुविधा के लिए यह निशुल्क सेवा शिविर बनाया गया है। इसमें आमजन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी इस सेवा शिविर में अपना सहयोग कर रहे है। इस सेवा शिविर के माध्यम से कोरोना मरीजों के तीमारदारों के लिए निशुल्क भोजन नाश्ता चाय पानी काढ़ा व मेडिकल उपकरण की व्यवस्था की जाती है।इस दौरान अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, जिला सर्विलांस अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री राम मिश्रा, मीडिया प्रभारी भाजपा दिलीप मिश्रा व अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
