वाराणसी थाना लोहता पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर किया गिरफ्तार | ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट वाराणसी )


( वाराणसी थाना लोहता पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर किया गिरफ्तार | )
वाराणसी आज दिनांक 21.02.2021 को थाना लोहता पुलिस को देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल से शिवपुर की तरफ से आ रहा है, यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की इस सूचना पर थाना लोहता पुलिस मुखबिर को साथ लेकर पिसौर तिराहे पर पहुँचकर उस व्यक्ति के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल सवार पिसौर पुल की तरफ से आता दिखाई दिया जिसे मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस बल द्वारा मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम राजू गौड़ पुत्र राम किशुन गौड़ उम्र करीब 28 वर्ष निवासी बखरिया थाना लोहता वाराणसी बताया। भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसको मैंने करीब ढाई माह पूर्व अपने गांव बखरिया से चोरी किया था। पकड़े जाने के डर से मैने नम्बर प्लेट भी बदल दी थी। पुलिस को अचानक देखकर मैं भागना चाहता था परन्तु आपलोगों द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त राजू गौड़ उपरोक्त को उसके किए गए अपराध मु0अ0सं0 302/2020 धारा 379/411/419/420 भा0द0वि0 का बोध कराकर समय करीब 12.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
• राजू गौड़ पुत्र राम किशुन गौड़ उम्र करीब 28 वर्ष निवासी बखरिया थाना लोहता वाराणसी
बरामदगी का विवरण-
• एक अदद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्रो (रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 65 BO 5585, इन्जन नं0 HA10ERFHE64391 व चेसिस नं0 MBLHA10BFFHE44869)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
• उ0नि0 सन्दीप कुमार पाण्डेय, का0 शंकर राम व का0 दिवाकर गुप्ता थाना लोहता वाराणसी।

( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट वाराणसी )
