भदोही जिलाधिकारी महोदया भदोही में कोविड 19 के संक्रमण को रोकने हेतु चल रहे टीकाकरण केंद्रों का औचक किया निरीक्षण दिए निर्देश। ( धर्मेंद्र कुमार पांडे की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु जनपद भदोही में चल रहे टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय उपरौठ और प्राथमिक विद्यालय नरथुआ मे वैक्सीनेशन की धीमी प्रगति पर निराशा जाहिर की। जिलाधिकारी महोदया ने वहां पर उपस्थित तहसीलदार, ग्राम विकास अधिकारी को भी निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 लोगों का वैक्सीनेशन अवश्य होना चाहिए। उन्होंने ग्राम प्रधान और कोटेदारों से भी कहा कि वे लोग गांव में जाए और जिन लोगों को टीका नहीं लगा है उन्हें बुलाकर टीकाकरण केंद्र पर ले आए। उन्होंने कहा कि कितने लोगों को टीका नहीं लगा है वे चिन्हित किया जाए और सबका टीकाकरण करवाया जाए। जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि जनपद में वैक्सीनेशन की गति में तेजी लाई जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कोई भी व्यक्ति बिना वैक्सीनेशन के वापस ना जाने पाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया की ग्रामीण क्षेत्रों में सत्र इस प्रकार से आयोजित किया जाए की ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को कम से कम दूरी तय करनी पड़े। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन स्थल चिन्हित कर उसका प्रचार- प्रसार कराया जाए जिससे अधिक से अधिक लाभार्थी टीकाकरण स्थल पर समय से पहुंचकर वैक्सीन लगवा सके। जिलाधिकारी महोदया ने सभी से आह्वान किया सभी लोग जल्द से जल्द टीका लगवा ले। कोविड संक्रमण को समाप्त करने के लिए वैक्सीनेशन ही सबसे प्रभावी हथियार है।

( धर्मेंद्र कुमार पांडे की खास रिपोर्ट )
