उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ग्राम प्रधानों की शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा की बधाई दिए निर्देश। ( पण्डित विष्णु भरतद्वाज की खाश रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश कानपुर जहाँ नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान शपथ ले चुके हैं। ग्राम पंचायत की पहली बैठक भी सम्पन्न हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी प्रधानों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ग्राम प्रधानों को क्षेत्रों के विकास और गांव को संक्रमण मुक्त बनाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया अब से आप लोगों के पास गांव की सरकारी जिम्मेदारी है। आज से सभी ग्राम प्रधान अलर्ट मोड पर हो जाएँ। आप लोगों में कोरोना मुक्त गांव बनाने की पहल होनी चाहिए। हमारे पहले वचन में केवल ये ही रहना चाहिए जिससे गांव और सभी परिवारों में खुशी की लहर हो और आप सभी लोगों को अब मानसून से पहले उचित सफाई और स्वच्छता कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी को कोविड से ग्रामीण इलाको के सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका थीं। उन्होंने कहा कि चुने गए सभी ग्राम प्रधानों को बधाई देता हूं। सभी प्रधान एक जगह एकत्रित हुए। राजेंद्र कुमार शुक्ला- शाह निवादा, नूतन मिश्रा के पति डिगन मिश्रा- सुजालपुर से, अभिजीत सिंह, पूरा प्रधान जितेंद्र उधोनिवादा से, चंद्रभान मदारायगुमान से, आदि सभी प्रधान उपस्थित होकर योगी आदित्यनाथ से वार्तालाप किया। ग्राम सभा अधिकारी संजीव कैथवर भी मौजूद रहे। माना जा रहा है 32 प्रतिशत गांव में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया था और अभी बहुत ही अच्छी रफ्तार में सुधार देखने को मिल रहा है। सभी की कोशिश और कार्य क्षमता को देखते हुए यही उमीद है कि आने वाले समय को खुशहाली और कोविड-19 मुक्त देश बनाने की बाते की गई। सभी ग्राम निवासियों को हर प्रकार की सहायता का विषेस ध्यान दिया जाएगा। जिससे हर सफल कोशिश हो और इसके साथ ही बैठक का समापन किया गया।इस पावन पुनीत अवसर पर ग्रामसभा अधिकारी संजीव कैथवर जी और ग्राम पंचायत शाह निवादा से राजेंद्र कुमार शुक्ला, डिगन मिश्रा सुजावलपुर प्रधान, अभिजीत सिंह पूरा प्रधान, जितेंद्र उधा निवादा प्रधान, चंद्रभान मदारा राय गुमान प्रधान सभी ने मिल जुल कर ग्रामीणों की समयस्याओ का समाधान करने की प्रतिज्ञा ली।

 

Back to top button
error: Content is protected !!