उत्तर प्रदेश आगरा बाह थाना क्षेत्र में सीएचसी अस्पताल में डॉक्टरों की घोर लापरवाही सामने आई नहीं उठाते फोन ग्रामीणों ने लगाया आरोप 15 मौत के बाद भी झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने को हुए मजबूर। ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

( बाह थाना क्षेत्र में सीएचसी अस्पताल में डॉक्टरों की घोर लापरवाही सामने आई नहीं उठाते फोन ग्रामीणों ने लगाया आरोप )
उत्तर प्रदेश आगरा बाह रुदमुली गांव में दर्जनों लोग खांसी-झुकाम बुखार आदि से हैं पीड़ित | सीएचसी बाह के अधीक्षक की बड़ी लापरवाही, पत्रकारों के भी फ़ोन नहीं करते रिसीव अभी तक रुदमुली गांव में नहीं कराया सर्वे, फोन पर सर्वे कर बताया कि गांव में सब सही, पंचायत चुनाव के बाद गांव में हो चुकी हैं अब तक लगभग 15 मौतें | ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक नहीं आया यहाँ कोई भी स्वास्थ्य कर्मी | गांव में अस्थाई अस्पताल भी पड़ा है बंद,ग्रामीण झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करवाने को मजबूर | ग्रामीणों ने की बंद अस्पताल को खुलवाने की मांग |

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
