सिरोही जिले के भूजेला गांव गुजरात सीमा पर बीकानेर सहित 5 जिलों के आबकारी अधिकारियों की टीम द्वारा मारा गया छापा वाहनो से की जा रही तस्करी 13 सहीत 1200 पेटी शराब लगभग 4 करोड़ की लागत की बरामद कर 11 लोगों को किया गिरफतार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

सिरोही जिले के भूजेला गांव स्थित जीएस के पीछे खेत में बीकानेर सहित 5 जिलों के आबकारी अधिकारियों ने रविवार सुबह दबिश दी। इस दौरान मौके से करीब 4 करोड़ से अधिक की शराब जब्त की गई, जो हरियाणा निर्मित है। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने 13 वाहनों के साथ 1200 से अधिक शराब की पेटियां बरामद की। साथ ही 11 लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।
जिले से सटी गुजरात की सीमा पर लगातार शराब तस्करी की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसकी सूचना उदयपुर आबकारी विभाग के अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद अलग-अलग जिले के आबकारी अधिकारियों की टीमें बनाई गईं। देर रात यह टीमें भूजेला पहुंची। इसके बाद सुबह एक गोदाम पर छापा मारा गया। छापे के दौरान एक बार तो आबकारी के अधिकारी भी चौंक गए। मौके पर 5 मिनी ट्रक और 8 लग्जरी कारों में हरियाणा निर्मित शराब गुजरात सप्लाई करने की तैयारी की जा रही थी।गुजरात सीमा पर 4 करोड़ से ज्यादा की शराब जब्त:बीकानेर सहित 5 जिलों के आबकारी अधिकारियों की टीम |

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
