उत्तर प्रदेश आगरा खेरागढ़ तहसील क्षेत्र दर दर भटक रही मंदबुद्धि महिला के अपने सगे लोगों ने बैंक में पैसा जमा कराने के बहाने जमीन को कराई अपने नाम रिस्तेदार हुआ फरार । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

( खेरागढ़ तहसील क्षेत्र दर दर भटक रही मंदबुद्धि महिला के अपने सगे लोगों ने बैंक में पैसा जमा कराने के बहाने जमीन को कराई अपने नाम  )

उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के खेरागढ़ तहसील के गांव सोन की रहने वाली ओमवती स्वर्गीय पति भूरी सिंह मध्यबुद्धि गरीब मजदूर महिला को सगे रिश्तेदार नारायण सिंह पुत्र भोलाराम निवासी घड़ी मोहनलाल शमशाबाद ने बैंक में पैसा जमा करने का नाम देकर जमीन को अपने नाम करा लिया और गरीब महिला मजदूर आज खाने को मजबूर है गरीब महिला मजदूर मध्यबुद्धि है और उसको चेहरे से साफ साफ देखा जा सकता है कि उसको एक सगे रिश्तेदार ने उसकी एक बीघा जमीन को फर्जी धोखाधड़ी से अपने नाम करा लिया और लिया और जमीन को बेच कर मौके से फरार हो गया | वही महिला के सगे अपने पति के बड़े भाई को यह मामला इशारों में बताया और पति के बड़े भाई ने खेरागढ़ एसडीएम संगीता राघव को यह मामला बताया और एसडीएम खेरागढ़ ने मौके पर तुरंत जांच के आदेश का दिया | कुछ दिन पहले महिला के पति की गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई थी जिसके बाद अपने ही कच्चे मकान पर अपना जीवन मेहनत मजदूरी से काट रही थी रिश्तेदार को पता चला कि उसके पास कुछ जमीन और कुछ सामान है जिसको सगे रिश्तेदार ने बैंक का बहाना देकर जमीन अपने नाम करा ली और कुछ सामान लेकर मौके से फरार हो गया मध्य बुद्धि महिला आए दिन इधर-उधर घूम कर अपना जीवन व्यतीत कर रही है और उसको पता ही नहीं है कि उसकी जमीन उसका सगा रिश्तेदार नारायण सिंह गांव घड़ी मोहनलाल शमशाबाद बेच कर फरार हो गया |

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

 

Back to top button
error: Content is protected !!