उत्तर प्रदेश हरदोई टड़ियावां क्षेत्र कोरोना हारेगा भारत जीतेगा कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए टीकाकरण अभियान को सफल बनायें | (अमित मिश्रा की खास रिपोर्ट हरदोई )


उत्तर प्रदेश हरदोई टड़ियावां मंगलवार 1 जून से प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में शासन द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क कोविड19 टीकाकरण महाभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश द्वारा टड़ियावां क्षेत्र में टीकाकरण अभियान की शुरुआत टड़ियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर की गई।इस मौके पर विधायक ने कहा कि हम सभी को कोविड गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन करते हुए कोरोना को परास्त करना है।कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए अभियान को सफल बनाना है।सभी लोग किसी के बहकावे अथवा भर्म में न आकर टीका अवष्य लगवाएं।ये टीका कोरोना पर विजय हाशिल करने का है।इसे लगवाकर कोरोना की पराजय सुनिश्चित करें।इस मौके पर केन्द्र अधीक्षक डॉ मनू शर्मा,डॉ ज्ञानेन्द्र, डॉ संदीप,डॉ आर एल गुप्ता(अनुज), विधायक पुत्र रवि प्रकाश,राघवेंद्र,मनोज आदि सहित समस्त स्टाप मौजूद रहा।

( अमित मिश्रा की खास रिपोर्ट हरदोई )
