उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर जलभराव की समस्या को देखते हुए युवा नेता सद्दाम हुसैन ने एसडीएम देवेंद्र कुमार को सौंपा ज्ञापन | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( मैनपुरी रोड जलभराव की समस्या को को लेकर युवा नेता सद्दाम हुसैन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर के मैनपुरी तिराए से लेकर मैनपुरी चौराहे तक जलभराव की समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं लोगों की शिकायत है कि कहीं नाला नीचा बना दिया गया तो पानी के जलभराव की समस्या बनी रहेगी और यदि सड़क को ऊंचा उठाया जा रहा है तो सड़क पर मौजूद मकान नीचे हो जाएंगे । जिससे मकानों में बरसात का पानी घुस जायेगा जिससे जलभराव की समस्या होगी। जिसको लेकर आज मंगलवार को युवा नेता सद्दाम हुसैन ने एसडीएम देवेंद्र कुमार को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने सड़क का निर्माण जल्द कराने एवं नालों को साथ में बनाने की मांग की है। जिससे जनता को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
