उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना नसीरपुर क्षेत्र लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर एक की मौत चार हुए घायल,

( आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना नसीरपुर क्षेत्र आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़ी बस में एक तेज गति से निकलते ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमे सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। जिनमे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से चार गंभीर घायलो को जिला अस्पताल लाया गया जिनके नाम गोविंद पुत्र बनकट सिंह उम्र 26 निवासी सुल्तानपुर थाना दिबियापुर, नीतेश यादव पुत्र लल्लन यादव उम्र 27 निवासी मलेपुर, रितिक रोशन पुत्र उमाशंकर उम्र 25 मानपुर थाना सहवाद बिहार ,श्री चंद्र पुत्र विक्रम निषाद उम्र 26 सुलतानपुर थाना दिबियापुर है। मृतक का नाम 28 वर्षीय नरेश पुत्र पासवान निवासी मछियांन थाना सदर, जिला दरभंगा बिहार बताया गया। घटना को लेकर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक शैलेन्द्र यादव ने बताया घटना में पांच लोग जिला अस्पताल आये जिनमे एक मृत आया, बाक़ी चार को गंभीर हालत के चलते आगरा रैफर कर दिया गया

(  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!