उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद भाजयुमो पदाधिकारी की पुलिस द्वारा की गई पिटाई पदाधिकारी से मिलने पहुचे सांसद,ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपाई आरोपी दरोगा,सिपाही व ग्राम प्रधान पर कार्यवाही कराने का पूर्ण दिया आश्वाशन।  ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ हैदर अली की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना शनिवार को भाजयुमो पदाधिकारी की पुलिस द्वारा की गई पिटाई का मामला गर्माता जा रहा है। शनिवार को ही मामला तूल पकड़ने पर आरोपी दरोगा व सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। किंत्व भाजपाई इससे ही संतुष्ट नही है। जिस पर फ़िरोज़ाबाद सांसद व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी पीड़ित भाजयुमो पदाधिकारी के घर पहुचे और उसे आरोपी दरोगा,सिपाही व ग्राम प्रधान पर कार्यवाही कराने का पूर्ण आश्वाशन दिया। क्षेत्र के गांव बनवरा निबासी भाजयुमो जिला मंत्री राधाकृष्ण यादव से जसराना थाना के एसआई साबिर अली और कांस्टेबल उमाशंकर ने मारपीट कर दी थी और उसे थाने ले आये। भाजपा पदाधिकारी को थाने लाने की जानकारी जैसे ही भाजपाइयो को हुई उन्होंने थाना का घेराव कर आरोपी दरोगा व सिपाही पर कार्यवाही करने पर अड़ गए। मौके की नजाकत को देखते हुए एसपीआरए राजेश कुमार ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। लेकिन भाजपाई दरोगा और सिपाही पर अभियोग पंजीकृत कर उन्हें सस्पेंड करने पर अड़े रहे। रविवार को फ़िरोज़ाबाद सांसद चंद्रसेन जादौन, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, उदय प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष सुशील यादव, अमित शर्मा, राहुल शर्मा इंजीनियर राजीव लोधी, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष देवेश भारद्वाज, जिला महामंत्री सुशील यादव सहित सैकड़ों भाजपाई जिला मंत्री राधा कृष्ण यादव के घर पर पहुचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान लोगों ने आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग रखी। जिस पर बृज क्षेत्र अध्यक्ष व सांसद ने आरोपी दरोगा,सिपाही,ग्राम प्रधान व थाना प्रभारी पर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया। फोटो परिचय, भाजयुमो के जिला महामंत्री राधाकृष्ण यादव से उनके आवास पर हाल चाल लेते ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम ।

 ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!