उत्तर प्रदेश आगरा टीम पापा राष्ट्रीय संगरक्षक मनोज शर्मा ने स्कूलों में आनलाईन शिक्षा ग्रूप से रिमूव करने पर अविभावक हो रहे परेशान अविभावक वो छात्रो के भविष्य व फीस कटौती की मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय को सौंपा ज्ञापन । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा टीम पापा राष्ट्रीय संगरक्षक मनोज शर्मा ने अविभावकों का पक्ष रखते हुये जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय को सौंपा ज्ञापन )
उत्तर प्रदेश आगरा टीम पापा ने कई अभिभावकों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह से शिक्षा विभाग के ऑफिस में मुलाकात की, टीम पापा के साथ गए अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय को अपनी अपनी शिकायतों को लिख कर दिया, कुछ पेरेंट्स ने शिकायत करी कि उनके बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा वाले ग्रुप से रिमूव कर दिया गया है, एक अभिभावक की शिकायत थी कि आने वाले 4 जून से बच्चे की परीक्षा हैं और उसे कई बार निवेदन करने के बाद भी स्कूल के द्वारा नहीं जोड़ा गया है, वहां आए अभिभावकों ने इस बात पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई कि उनके बच्चों को 6 घंटे लगातार ऑनलाइन क्लास लेनी पड़ेगी जो कि प्रैक्टिकल रूप से बच्चे के लिए संभव नहीं, वहीं पर कुछ पेरेंट्स भी स्कूलों के उस आदेश के खिलाफ नजर आए जिसमें स्कूलों में ड्रेस पहनकर ऑनलाइन क्लासेज लेने की बात कही है | टीम पापा राष्ट्रीय संगरक्षक मनोज शर्मा ने अविभावकों का पक्ष रखते हुये | जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय से अनुरोध किया , अविभावकों की पीड़ा व छात्रों के भविष्य को देखते हुये तत्काल समाधान की विशेष आवश्यकता है , आप इस गम्भीर विषय को समझते हुये न्यायप्रिय कारवाही कर बच्चो का भविष्य सुरक्षित करने के लिये शाशनादेश का पालन विद्यालय से कराने में अविभावकों को सहयोग करने की कृपा करें व जो विद्यालय शाशनादेश का उलंगन कर रहे है , उन्हें विभागीय कार्यबाही से दण्डित किया जाये जिला शिक्षा अधिकारी ने टीम पापा को पूरा आश्वासन देते हुए अपना सहयोग देने की बात कही उन्होंने कहा कि जो स्कूल शासन के आदेश का उल्लंघन करेंगे उनकी मान्यता रद्द करने की संस्तुति सरकार को भेजी जाएगी. उत्तर प्रदेश संयोजक शोभित जेटली ने बताया की आगरा के स्कूल उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए फीस में कटौती नहीं कर रहे हैं इसके लिए जल्द ही किसी सक्षम अधिकारी से मिलकर स्कूल वालों की ऑडिट जांच कराने की मांग की जाएगी आगरा के जिला संयोजक अमर सिंह सेंगर ने बताया कि स्कूल वालों की मनमानी कदापि नहीं चलने दी जाएगी और अब इसके लिए जरूरत पड़ी तो स्कूल स्कूल के दरवाजे पर मोर्चा खोलेंगे लेकिन अभिभावक और बच्चों का अहित किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे । आज के कार्यक्रम में सर्वश्री प्रवीण सक्सेना , अरुण भाटिया , गर्जन सिंह , राजीव यादव , सतीश कुमार आदि शामिल रहे |

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
