उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर थाना धंम्मौर दादुपुर प्लांट स्थित फोर लेन पर एक शिक्षक को अज्ञात इंडिगो कार ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल इलाज के दौरान हुई मौत कार सवार हुआ फरार | ( पत्रकार राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर जिले धंम्मौर थाना अंतर्गत दादुपुर प्लांट स्थित फोर लेन पर एक शिक्षक को इंडिगो कार ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल शिक्षक को स्थानीय लोगो की मदद से सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया जहां उनकी मृत्यु हो गई शिक्षक अहमद उल्ला प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कुड़वार में प्राधानाध्यापक पद कार्यरत है और वे बहादुरपुर लौहर दक्षिण थाना धंमौर निवासी है । दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अहमद उल्लाह की चार पुत्री और एक पुत्र है बड़ी पुत्री की शादी दादूपुर में किया था अपने बेटी से मिलने गए थे। रिश्तेदार के घर से अपने घर जा रहे थे लखनऊ की तरफ से विपरीत दिशा से तेज रफ्तार इंडिगो कार ने टक्कर मार दी हीरो मैजेस्टिक बाइक को सौ मीटर तक घिर्राते हुए ले गई जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हेड इंजरी हो गयी सिर से बहुत ज्यादा खून बह गया है और बेहोशी के हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया दुःखद हादसे की खबर से शिक्षकों को गहरा आघात लगा ।
