उत्तर प्रदेश औरैया वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के दौरान पत्रकार की दुःखद मृत्यु पर पुलिस परिवार की तरफ से क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह द्वारा परिवारीजनो के सहयोग हेतु राशि ₹ 51,000 की दी गई आर्थिक सहायता दिया आश्वासन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 ( औरैया पत्रकार की दुःखद मृत्यु पर औरैया पुलिस द्वारा दी गई आर्थिक सहायता )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के दौरान हमारे पत्रकार बन्धु श्री राम नरेश तिवारी जी निवासी उमरसाना थाना दिबियापुर जनपद औरैया जो दैनिक लोक भारती ककोर मुख्यालय के संवाददाता थे। कोविड संक्रमण से संक्रमित हो गये थे तथा उपचार के दौरान उनकी दुःखद मृत्यु हो गई थी। आज दिनांक-02.06.2021 को पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम के निर्देशानुसार औरैया पुलिस परिवार की तरफ से क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह द्वारा उनके घर उमरसाना जाकर उनके परिवारीजनो के सहयोग हेतु राशि ₹ 51,000 की आर्थिक मदद कर औरैया पुलिस द्वारा हरसम्भव मदद करने का भरोसा दिया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!