भदोही वाराणसी की ओर से कोरोना महामारी से निपटने के लिए इंडोलॉजी सोसाइटी के निदेशक द्वारा दिये गए मुख्य राजकीय चिकित्सालय को निशुल्कउपरोक्त मेडिकल उपकरण । ( धर्मेंद्र कुमार पांडे की खास रिपोर्ट )

वाराणसी भदोही  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इंडोलॉजी क्लासिक्स इनपुट सोसाइटी, वाराणसी की ओर से कोरोना महामारी से निपटने के लिए कई मेडिकल उपकरण निशुल्क दिए गए। ये उपकरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी को, को इंडोलॉजी सोसाइटी के निदेशक ने दिए। उपकरण में 1 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, 30 ऑक्सिमेटर, 1500 मास्क, 500 ग्लोव्स, 10 पी पी ई किट दिया गया। डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने संस्था द्वारा दिये गए उपकरणों हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस महामारी में पीड़ित मानवता की बहुत बड़ी सेवा है। इंडोलॉजी सोसाइटी के निदेशक डॉक्टर संतोष द्विवेदी ने इस अवसर पर बताया कि संस्था यहां के अलावा वाराणसी के भी मुख्य राजकीय चिकित्सालय को उपरोक्त मेडिकल उपकरण निशुल्क दिया गया है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर के पी सिंह, डॉ प्रभात कुमार, डॉक्टर अमिय कुमार तथा इंडोलॉजी सोसाइटी से डॉ संतोष द्विवेदी, ई आलोक कुमार, दीपक पटेल, वेसइंडिया से डॉ राजेश श्रीवास्तव और आर पी पांडेय एंड कंपनी से विवेक पांडेय एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

( धर्मेंद्र कुमार पांडे की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!