सहारनपुर थाना देहात कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता खनन माफियाओं गोकशी करने वालों पर कसा शिकंजा खनन माफिया व गोकशी के कई अपराधियों को किया गया गिरफ्तार । ( कमल कात्या की खास रिपोर्ट )

 ( खनन माफियाओं से लेकर गौकशी करने वाले कुख्यातकई अपराधियों को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर वैसे तो जनपद सहारनपुर में लगभग सभी थाना प्रभारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवम एस,पी,सिटी के आदेशों का सख्ती से पालन कर,बड़े से बड़े अपराधियों पर अपना शिकंजा कस उन्हें जेल की हवा खिला दी।यदी थाना देहात कोतवाली प्रभारी की बात की जाये तो,थाना देहात कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने भी एसएसपी तथा एसपी-सिटी के निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए,क‌ई कुख्यात अपराधियों की अपनी पुलिस टीम के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उनकी हवा सन्ट कर डाली।थाना देहात प्रभारी ने अभी हाल ही मे दो ऐसे कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया,जिनके द्वारा की जा रही चोरियों से सहारनपुर के व्यापारियों में भारी खलबली का माहौल था।इतना ही नहीं,इनके द्वारा गठित पुलिस की कई टीमों द्वारा यहां बेहट रोड तथा चिलकाना रोड से भी सात ऐसे ट्रकों को सीज किया गया,जिनमें अवैध रूप से स्टोन क्रेशरो द्वारा बड़े पेमाने पर अवैध खनन का काम किया जा रहा था।यही नहीं यहां चिलकाना रोड से एक बार फिर थाना देहात कोतवाली प्रभारी द्वारा अपनी पुलिस टीम के सहयोग से खनन से भरे कई ट्रकों को जप्त किया,जिसमें चार लोग लोगों पर गम्भीर धाराओं में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।इतना ही थाना देहात कोतवाली पुलिस द्वारा कल गौकशी करने वाले दो ऐसे कुख्यात अपराधियों राकिब पुत्र बंदा न निवासी ग्राम ढमोला तथा नेयब पुत्र बन्दा निवासी ‌ग्राम को गिरफ्तार किया गया,जिनके द्वारा जनपद सहारनपुर सहित अन्य जनपदो से गाय चोरी कर उनका मीट बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस द्वारा उक्त दोनों का भी गम्भीर धाराओं मे चालान कर जेल भेज दिया गया।आपको बता दें,कि इससे पहले भी उमेश रोरिया कई कुख्यात अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके हैं।हम आपको यह भी बता दें,कि अभी हाल ही में थाना देहात प्रभारी द्वारा तीन अभियुक्तों एहसान,खालिद तथा फरमान को गौकशी के आरोप में जेल भेजा गया था। इधर जब हमारी बात खुद थाना देहात प्रभारी उमेश रोरिया से हुई तो,उनका कहना था,कि उनके द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक-नगर के आदेशों का सख्ती के साथ पालन कर अपराधियों के विरूद्ध चलाया जा रहा पकडा-धकडी अभियान जारी है और आगे भी जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!