उत्तर प्रदेश औरैया किसान मजदूर बेरोजगार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में फफूंद स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन | ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

 

उत्तर प्रदेश दिबियापुर औरैया किसान मजदूर बेरोजगार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फफूंद स्टेशन पहुंच कर धरना दिया व 8 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा | रविवार को किसान मजदूर बेरोजगार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल स्वरूप गांधी ने पूर्व से स्टेशन अधीक्षक को धरने से अवगत कराते हुए अपने एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं के साथ फफूंद स्टेशन पहुंच कर स्टेशन परिसर में धरना दिया व 8 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय प्रधानमंत्री, रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह को सौंपा ज्ञापन में माननीय प्रधानमंत्री, रेल मंत्री से मांग की द्वितीय श्रेणी की रेलगाड़ियों का संचालन तुरंत शुरू किया जाए व सामान्य दर्जे की बुकिंग विंडो खोली जाए,मेल गाड़ियों में जनरल डिब्बों की संख्या दोगुनी की जाए, प्लेटफार्म का टिकट ₹50 से ₹5 किया जाए, व यात्रियों को सुलभ शौचालय निशुल्क करवाया जाए ,व देश से ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए, सरकार पूंजीवाद को न बढ़ाये, निजीकरण प्रत्येक क्षेत्र में समाप्त किया जाए,मजदूरों को वेतन संगठित क्षेत्र की तरह असंगठित क्षेत्रों में भी किया जाए देश ने श्रमिक एवं श्रमजीवी को वरीयता दी जाए बढ़े हुए पेट्रोल व डीजल के दाम 50% कम किए जाएं आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा धरने की अध्यक्षता संत कुमार तिवारी व संचालन महेश पाण्डेय जन जागरण समिति द्वारा किया गया इस मौके पर श्रीमती बिट्टू देवी, सुरेंद्र पाल, सोशल वेलफेयर कमेटी के ब्लॉक सचिव रामकिशोर कठेरिया, विनय प्रताप एडवोकेट, पीयूष दुबे, आशीष कुमार राजपूत, सुरेंद्र सिंह दिवाकर, उदय भान सिंह यादव, जिला अध्यक्ष लाखन सिंह, मनमोहन सिंह सेंगर( पूर्व सैनिक) सेवाराम शर्मा , राजीव शुक्ला,सहित एक सैकड़ा पदाधिकारियों ने धरना दिया।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

Back to top button
error: Content is protected !!