मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र अरोमा गार्डन हाउस में शादी समारोह के दौरान रोटियों पर थूक लगाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार | ( नीलेश गोविंदराव की खास रिपोर्ट )

 

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के अरोमा गार्डन हाउस में शादी समारोह के दौरान रोटियों पर थूक लगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और एक महिला वकील ने आरोपी की जमकर पिटाई की. पिटाई का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है |गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ‘नान’ बना रहा युवक रोटियों पर थूक लगाता नजर आ रहा था. जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी नौशाद पुत्र अख्तर को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और एक महिला एडवोकेट ने आरोपी की जमकर पिटाई की. पुलिस जैसे-तैसे आरोपी को बचाकर थाने लेकर पहुंची |

Back to top button
error: Content is protected !!