उत्तर प्रदेश औरैया दिवियापुर कोविड-19 से विजय प्राप्त करने के लिए कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लिया गोद। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( कोविड-19 से विजय प्राप्त करने के लिएकृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लिया गोद )
उत्तर प्रदेश औरैया दिवियापुर के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अपने ग्रह आवास दिवियापुर में स्थित सामुदायक स्वास्थ्यकेंद्र को गोद लेने की बात कही। तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यह सभी जनप्रतिनिधि से अपेक्षा की गई थी कि सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लें। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा सके .इसी कड़ी में अनुपालन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया। यह जानकारी पत्र के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ तथा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर और जिला के जिला अधिकारी को दे दी गई है। दिबियापुर की स्वास्थ्य व्यवस्था व कोविड-19 से विजय प्राप्त करने के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे, स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर की जाएंगी इस आशय कि उक्त जानकारी मंत्री के पी आर ओ प्रमोद राजपूत के द्वारा दी गई।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
