शाहजहांपुर के तहसील तिलहर दि किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के प्रधान प्रवन्धक द्वारा रोका गया वेतन अधिकारियो,कर्मचारियोंअथवा संविदा कर्मियों के परिवार भुखमरी की कगार पर कमर्चारियों ने प्रबंधन निदेशक भेजा पत्र दिया चेतावनी । ( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )



( दि किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मचारियों को अक्टूवर से नहीं मिल रहा है वेतन )
जनपद शाहजहांपुर के तहसील तिलहर के अन्तर्गत दि किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के प्रधान प्रवन्धक द्वारा अधिकारियो,कर्मचारियोंअथवा संविदा कर्मियों, ऑउट सोर्स कर्मियों को अक्टूवर से 2021सस्त्र समाप्ति तक कोई बेतन नही दिया गया, जबकि प्रधान प्रबंधक महोदय अपना मासिक वेतन प्रत्येक 1से5 तक प्राप्त कर लेते हैं।संघ नियुक्त अधिकारियों का सितम्बर 2020 तथा अक्टूवर 2020 तक का मासिक वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।जैसा की सभी को ज्ञात है कि इस समय पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है ,अधिकारियों / कर्मचारियों के आगे अपने परिबार के भरण पोषण करने के लिए आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बही चीनी मिल प्रधान प्रवन्धक द्वारा स्वार्थ भाव से सिर्फ अपने वेतन का ही जुगाड़ लगाते हैं। बाक़ी किसी भी कर्मचारी अथवा अधिकारी के तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। सभी कर्मचारी /अधिकारी ने कई बार सामूहिक रूप से प्रधान प्रवन्धक से मिलकर अपनी समस्या से अबगत कराया लेकिन प्रधान प्रवन्धक के द्वारा कोई भी शंतोष जनक जबाब नहीं दिया गया है।अव समस्त कर्मचारियों के अनुसार यदि मासिक वेतन को लेकर प्रधान प्रवन्धक के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो समस्त कर्मचारी गण आमरण अनशन पर वैठ जायेंगे ,यदि किसी कर्मचारी के साथ कोई दुर्व्यवहार अथवा अप्रिय घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार सिर्फ़ और सिर्फ़ चीनी मिल प्रवन्धन ही होगा। साथ सभी कर्मचारियों ने मिलकर सामूहिक रूप से जिला अधिकारी महोदय ,प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ को शिकायती पत्र भेजकर अग्रिम कार्यबाही हेतु प्रेसित किया है।

( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
