उत्तर प्रदेश आगरा,बाह लखनऊ पुलिस बड़ी कार्रवाई इंजेक्शन की कालाबाजारी करनेवाले गिरोह का किया खुलासा काफी मात्रा में इंजेक्शन, मोबाइल,एक कार ,एक मोटरसाइकिल 16 हजार बरामद करआगरा बाह से मुख्य अपराधी सहीत 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

(लखनऊ पुलिस बड़ी कार्रवाई इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह मुख्य अपराधी सहीत 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार )


उत्तर प्रदेश आगरा,बाह लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई नकली जीवन रक्षक इंजेक्शन और असली इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश | मुखबिर की सूचना पर शहर के एक होटल में कालाबाजारी करने वाले गिरोह के आधा दर्जन आरोपियों को दबोचा | पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों से लिपोसोमेन,एम्फोटेरिसिन- बी के 28, एवं रेमडेंसिविर के 18 इंजेक्शन सहित 8 मोबाइल, एक कार दो मोटरसाइकिल,16 हजार रुपए बरामद कर गिरोह में आगरा कस्बा बाह का निवासी डॉ0 बामिक हुसैन भी पुलिस ने किया गिरफ्तार | पुलिस के मुताबिक 20 से 25 हजार में बेचते थे इंजेक्शन, कोरोना एवं ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल हो रहे इंजेक्शनों को केजीएमयू और आरएमएल इमरजेंसी से चुराते थे इंजेक्शन  | आगरा के बाह निवासी डा0 बामिक हुसैन, हरदोई तंडियावा निवासी मो0 आरिफ, कैसरबाग लखनऊ निवासी मो0 इमरान, इटोजा रायपुर निवासी राजेश कुमार, आजमगढ़ निवासी मो0 राकिब, अयोध्या पुरा बाजार निवासी बलवीर सिंह हुए गिरफ्तार |पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई कर भेजा जेल।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!