वाराणसी रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमारमंडल  पांडेय के दिशा निर्देश पर जागरूकता दिवस के अवसर पर विभिन्न समपार फाटकों पर बैनर लगा कर चलाया गया अभियान राहगीरों को किया गया जागरूक। .( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

 ( वाराणसी अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता दिवस के अवसर पर विभिन्न समपार फाटकों पर बैनर लगा कर चलाया गया अभियान )

वाराणसी रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमारमंडल  पांडेय के दिशा निर्देश पर इस अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर बैनर लगा कर एवं वहां लोगों के बीच जाकर समपार फाटक को पार करते समय अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया एवं जागरूक किया गया। साथ ही मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर लोगो के बीच जागरूकता संबंधी पैम्फलेट का वितरण किया गया। संरक्षा संगठन, डीडीयू मंडल द्वारा आयोजित इस जागरूकता अभियान में वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी श्री इकबाल अहमद के नेतृत्व में सभी संरक्षा सलाहकारों ने मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर जाकर लोगों को जागरूक किया। इसमें मुख्य रूप से ए.के. तिवारी, सलमान रिज़वी, ए.पी.सिंह, अजीत कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद एवं बृजमोहन शामिल रहे।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!